स्वदेशी पुनर्बीमा बाजार में एकल बीमाकर्ता के रुप में सा. बी. नि. भारतीय बाजार में सीधे कार्यरत सामान्य बीमा कंपनियों को पुनर्बीमा प्रदान करती है । सा. बी. नि. प्रत्येक पालिसीं पर कुछ सीमाओं के तहत 20% साविधिक अर्पण प्राप्त करती है । यह कई स्वदेशी कंपनियों के ट्रीटी कार्यक्रम एवं
फैकलटेटिव प्लेसमेंट में प्रमुख भूमिका अदा करती है । स्वदेशी व्यवसाय के लिए सा. बी. नि. की क्षमता का विवरण निम्न तालिका में दिया गया है ।
सा. बी. नि. एफ्रो एशियन क्षेत्र में एक प्रभावशाली पुनर्बीमाकर्ता भागीदार के रुप में अपना स्थान बनारहा है और सार्क देशों, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका की कई बीमा कम्पनियों के पुनर्बीमा कार्यक्रमों में अग्रणी रुप से भाग ले रही है । अपने अर्न्तराष्ट्रीय ग्राहकों को सरल उपलब्धता, प्रभावी सेवा और टेलर मेड पुनर्बीमा संरक्षण प्रदान करने के लिए सा. बी. नि. ने लंदन और मास्को में संपर्क/प्रतिनिधि कार्यालय खोले हैं । सा. बी. नि. व्यवसाय के वरीयता क्रम केआधार पर अंतरष्ट्रियि बाजार द्वारा उत्पन्न जोखिमों पर ट्रीटी तथा फैकलटेटिव व्यवसाय हेतु निम्नलिखित क्षमता उपलब्ध करा रही है ।
निवेश बीमा अधिनियम के विनियामक तंत्र के अधीन किया जाता है और यह आई. आर. डी. ए. विनियमों तथा निगमीय नीति के तहत होता है । निगम की निधियों का प्रबंधन कार्यालय द्वारा ही किया जाता है ।
आई. आर. डी. ए. के विनियमों के अनुसार अधिनियम खण्ड 27 एवं 27 (ब) का उल्लंधन किए बिना प्रत्येक बीमाकर्ता सामान्य बीमा व्यवसाय पर कुल परिसंपत्तियों को निम्नवत निवेशित करेगा तथा हमेशा निवेशित किए रखेगा ।